गुलावठी में दुकान पर कब्जे का प्रयास:सर्राफा बाजार में मालिकाना हक को लेकर विवाद, 5 पुलिस की हिरासत में...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 02, 2026

गुलावठी में दुकान पर कब्जे का प्रयास:सर्राफा बाजार में मालिकाना हक को लेकर विवाद, 5 पुलिस की हिरासत में...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के गुलावठी स्थित सर्राफा बाजार में एक दुकान पर कब्जा करने के प्रयास के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। यह घटना मंगलवार सुबह हुई, जब दुकान के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया।

*पुलिस ने 5 को हिरासत में लिया*

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष के कुछ लोग जेनरेटर और कटर जैसे उपकरण लेकर दुकान के ताले काटने और उस पर कब्जा करने पहुंचे थे। इस पर दूसरे पक्ष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया।

Published on June 02, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0