बुलंदशहर में 5 अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार:लाखों रुपए नकद, आभूषण बरामद; लंबा आपराधिक इतिहास...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 19, 2025
बुलंदशहर में देहात कोतवाली पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए पांच अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 51 हजार रुपए नकद और करीब 12 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। इसके अलावा, उनके पास से 2 तमंचे, 4 कारतूस और 3 चाकू भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पेशेवर चोर हैं जिनका लंबा आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार बलजीत के खिलाफ 7 मुकदमे, जबकि चेतन, महेंद्र, सीताराम और सोनू पर 3-3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने 30 अक्टूबर को कोतवाली देहात क्षेत्र की यमुना पुरम कॉलोनी और कुडवल बनारस में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से बंद और खाली पड़े मकानों की रेकी कर चोरी करता था। आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026