गुलावठी में कंफैक्शनरी-रेस्टोरेंट में 50 हजार की चोरी:बिस्कुट,कोल्ड ड्रिंक;नमकीन और नकदी ले उड़े 'भुक्कड़' चोर...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 18, 2026

गुलावठी में कंफैक्शनरी-रेस्टोरेंट में 50 हजार की चोरी:बिस्कुट,कोल्ड ड्रिंक;नमकीन और नकदी ले उड़े 'भुक्कड़' चोर...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक कंफैक्शनरी-रेस्टोरेंट की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। यह घटना गुलावठी के गांव नत्थूगढ़ी निवासी सूबे सिंह की दुकान 'कान्हा कैफे एवं रेस्टोरेंट' में हुई। उनकी दुकान सिकंद्राबाद रोड पर हापुड़ बाईपास पर स्थित है। सूबे सिंह ने देर शाम दुकान बंद की थी। आज सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने शटर का कुछ हिस्सा उखड़ा हुआ और ताले टूटे हुए पाए। दुकान के ऊपर जाने वाले रास्ते के गेट का ताला भी टूटा हुआ था और लोहे की आंकल मुड़ी हुई थी। सूबे सिंह ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित दुकानदार से चोरी हुए सामान की जानकारी ली। सूबे सिंह के अनुसार, चोरों ने दुकान के रेकों से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, नमकीन-बिस्कुट के पैकेट, अन्य खाने-पीने का सामान, केबल बांधने वाली दो मशीनें और गल्ले में रखी नकदी चुरा ली। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। इसके अतिरिक्त, शटर और गेट को भी नुकसान पहुँचाया गया है।

Published on June 18, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0