बुलंदशहर में कुट्टू के आटे के सैंपल में मिला फंगस:नवरात्रि में 50 से अधिक लोग की बिगड़ी थी तबीयत...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

April 17, 2026

बुलंदशहर में कुट्टू के आटे के सैंपल में मिला फंगस:नवरात्रि में 50 से अधिक लोग की बिगड़ी थी तबीयत...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में 20 मार्च को कुट्टू का आटा खाने से 50 से अधिक लोगों के बीमार होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में कुट्टू के सैंपल में खतरनाक फंगस (एफलोटॉक्सिन) की पुष्टि हुई है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। दरअसल, कुछ दिन पहले कुट्टू का आटा खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मंडी फतहगंज स्थित सप्लायर उमेश चंद एंड संस से कुट्टू का सैंपल लिया गया। जिसमें फंगस पाया गया। बताया जा रहा है कि इसी प्रतिष्ठान से पूरे जिले में कुट्टू की सप्लाई की गई थी।

*करीब 3.5 क्विंटल कुट्टू जब्त*

खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 3.5 क्विंटल कुट्टू जब्त किया। इसके अलावा के अन्य प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। जांच में स्याना रोड स्थित मधुसूदन ट्रेडिंग कंपनी, अनूपशहर के वासु किराना स्टोर और धमेडा अड्डा स्थित लोधी प्रोविजन स्टोर के सैंपलों में भी गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां पाई गईं। इसके बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Published on April 17, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0