परशुराम जयंती पर 500 पौधे बांटे गए:बुलंदशहर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 20, 2026
बुलंदशहर में महर्षि परशुराम भवन में परशुराम शिक्षा सेवा समिति ने भगवान परशुराम जयंती मनाई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 500 लोगों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-अर्चन और हवन के साथ किया गया। इसमें भगवान परशुराम के आदर्शों को याद किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।समिति अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने जयंती पर पौध वितरण को एक सार्थक पहल बताते हुए समाज से पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।
*पौध वितरण समय की आवश्यकता*
समिति सचिव प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि परशुराम शिक्षा सेवा समिति सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम बताया। घनेन्द्र शर्मा ने भी भगवान परशुराम के जीवन को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा बताया, साथ ही पौध वितरण को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर हितेश गर्ग, अनुज चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Related Articles

खुर्जा में सड़क किनारे मिले दो मृत पशु:हजरतपुर बाईपास पर लगती है पशु पैठ...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 24, 2026
भाकियू (अराजनैतिक) ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा:समाधान न होने पर 29 अप्रैल को पैदल मार्च की चेतावनी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 24, 2026
बुलंदशहर की आरती प्रदेश में नौवें स्थान पर:91.20% छात्र हुए सफल,हाईस्कूल में जनपद में रही टॉपर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 24, 2026