बुलंदशहर में पावर हाउस से 52 लाख का ट्रांसफार्मर चोरी:चीफ इंजीनियर बोले- एसडीओ-जेई समेत बिजलीघर के स्टाफ की भी भूमिका संदिग्ध...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 03, 2026
ऊर्जा निगम के पंचम खंड के चंदेरू बिजलीघर से क्षमतावृद्धि के बाद हटाया गया पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर चोरी हो गया। हालात यह रहा कि एक्सईएन, एसडीओ, बिजलीघऱ के जेई ने आठ माह के दौरान ट्रांसफार्मर को जमा नहीं कराया। अधिकारियों को यह भी नहीं पता कि ट्रांसफार्मर कब चोरी हुआ। जबकि चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर से तेल व कॉपर निकाला है। विशेषज्ञों के मुताबिक इतने बड़े ट्रांसफार्मर को खोलकर चोरी करने में छह से आठ घंटे का समय और हाईड्रा मशीन का प्रयोग किया गया होगा। ऊर्जा निगम के सूत्रों के मुताबिक पंचम खंड के चंदेरू स्थित बिजलीघऱ पर बिजनेस प्लान के तहत जून 2025 में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इसके बाद ऊर्जा निगम के एसडीओ, जेई व अन्य अधिकारियों ने इस ट्रांसफार्मर को जमा कराने के बजाए बिजलीघर के बाहर ही रखवा दिया। करीब पांच टन वजनी इस ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। अब जब किसान ने अपने खेत से फसल काटी तो वहां पर कुछ नट बोल्ट व एंगल पड़े मिले। जिसके बाद किसान ने बिजलीघर के स्टाफ को सूचना दी। जिसके बाद ट्रांसफार्मर चोरी होने की जानकारी मिली।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026