बुलंदशहर में 535 लाउडस्पीकर हटाए, 617 की आवाज कम की:मुख्य चौराहों पर लगा,विशेष अभियान के तहत कार्रवाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 11, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों से कुल 535 लाउडस्पीकर हटवाए हैं। इसके अतिरिक्त, 617 लाउडस्पीकरों की आवाज को निर्धारित मानकों के अनुसार कम कराया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में तीन दिवसीय अभियान के दौरान की गई। हटाए गए लाउडस्पीकरों को स्थानीय मदरसों और स्कूलों को प्रदान किया गया है। साथ ही, सार्वजनिक हित के लिए इन्हें शहर के मुख्य चौराहों पर भी लगवाया जा रहा है। पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों को शासन और सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेशों/निर्देशों से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि लाउडस्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज मानक के अनुसार ही रखी जाए और बिना अनुमति के इनका उपयोग न किया जाए।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026