बुलंदशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:घर में घुसकर पथराव, 6 लोगों ने बरसाए ईंट-पत्थर, 3 घायल...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 23, 2026

बुलंदशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:घर में घुसकर पथराव, 6 लोगों ने बरसाए ईंट-पत्थर, 3 घायल...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:घर में घुसकर पथराव, 6 लोगों ने बरसाए ईंट-पत्थर, 3 घायल

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। मंडी चौकी के पास हीरापुर गांव में करीब एक दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए। घटना में दो से तीन लोग घायल हुए हैं, इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पथराव का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोगों ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर बरसाए। अचानक हुए पथराव से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पथराव का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो को जांच में शामिल कर उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है।

Published on September 23, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0