गुलावठी में स्कूली वाहन का एक्सेल टूटा,पोल से टकराया:हादसे के वक्त 6 बच्चे थे सवार,दो छात्र घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 23, 2026
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक स्कूली वाहन का एक्सेल टूटने के कारण वह बिजली के पोल से जा टकराया। इस दुर्घटना में दो छात्रों को चोटें आई हैं। हालांकि, यह एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया, क्योंकि वाहन बिजली के पोल से टकराने के बाद रुक गया और सामने कोई अन्य वाहन या व्यक्ति नहीं था। गुलावठी के रहने वाले छह छात्र रोज की तरह हापुड़ के एसएसवीएम स्कूल जाने के लिए फोर्स गाड़ी से निकले थे। गुलावठी कोतवाली से पहले ही अचानक वाहन के ड्राइवर साइड का एक्सेल टूट गया, जिससे पहिया निकल गया। वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के लोहे के पोल से जा टकराया। वाहन में आगे बैठे गुलावठी शहर निवासी शौर्य (12 वर्ष), जो कक्षा आठ का छात्र है, उसके होंठों पर चोटें आई हैं। वहीं, निर्भिक नामक छात्र के माथे पर चोट लगने की जानकारी मिली है। वाहन चालक योगेश ने बताया कि एक्सेल अचानक टूटा और ड्राइवर साइड का पहिया निकल गया। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक अपने बच्चों को लेने मौके पर पहुंचे। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक्सेल टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं ,इस घटना ने स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर प्रशासन के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026