डीएम आवास के पीछे एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री:6.50 रुपये में कोल्ड ड्रिंक बरामद,7 रुपए किलो आटा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 14, 2026

बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीएम आवास के पीछे स्थित देवीपुरा कॉलोनी में एक गोदाम पर छापा मारा है। यहां से बड़े पैमाने पर एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें आशीर्वाद समेत अन्य कंपनियों का आटा 7 रुपये प्रति किलो और कोल्ड ड्रिंक 6.50 रुपये में बेची जा रही थी। बाजार में गेहूं 25 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। विभाग को सूचना मिली थी कि देवीपुरा कॉलोनी के एक गोदाम में एक्सपायरी सामान बेचा जा रहा है। शुक्रवार को टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि एक गाड़ी में विभिन्न कंपनियों का आटा भरा हुआ था, जिसे गोदाम में उतारा जा रहा था। मौके पर बड़ी संख्या में ग्राहक भी मौजूद थे। गोदाम के अंदर भारी मात्रा में ऐसे खाद्य पदार्थ मिले जो या तो एक्सपायर हो चुके थे या जल्द ही एक्सपायर होने वाले थे। जांच में सामने आया कि माल खरीदने के लिए फर्जी बिलों का इस्तेमाल किया गया था। मौके पर मिले बिलों के अनुसार, माल गुरुग्राम स्थित जैप्टो कंपनी द्वारा मुंबई की एक फर्म को बेचा गया दर्शाया गया था। इन बिलों में माल की कीमत प्रिंट कीमत के मुकाबले 90 फीसदी तक कम दिखाई गई थी, जिससे कर चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को मौके से एक गाड़ी में भरे विभिन्न ब्रांड के आटे के कट्टे भी मिले। पूछताछ में आरोपी सुभाष सिंह ने बताया कि यह आटा पशुओं के चारे के लिए भेजा जा रहा था, लेकिन वह इसका कोई ठोस सबूत नहीं दे सका। टीम ने मौके से आटा समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। एक्सपायर मिले सामान को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
डीएम के पास 15 दिन में करें अपील:मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका,10 अप्रैल को सूची होगी जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर में समाज की एकजुटता पर जोर:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासंघ की बैठक,समाजसेवी हिमांशु सम्मानित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना:पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत,मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026