ककोड़ में रास्ते-जमीन विवाद पर हिंसक झड़प:दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 03, 2026
बुलंदशहर के ककोड़ कस्बे में जमीन और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मोहल्ला तेलियान में हुई इस घटना में लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और फावड़े जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। झड़प में दोनों पक्षों के करीब 7 से 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
*घर में घुसकर हमला करने का आरोप*
प्रथम पक्ष की रेखा शर्मा ने ककोड़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के दर्जनों लोग उनके घर में घुस आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और फावड़े से हमला किया, जिसमें परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रेखा शर्मा के अनुसार, हमले में एक युवती के दोनों पैर टूट गए। उन्होंने महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट का भी आरोप लगाया है।
*CCTV वीडियो सामने आया*
घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में दोनों पक्ष आमने-सामने एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में पुरुषों के साथ कुछ महिलाएं भी शामिल दिखाई दे रही हैं।
*दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप*
वहीं, दूसरे पक्ष ने भी खुद को पीड़ित बताया है। उनके अनुसार, झड़प में रोहन, किशन, कुंवरपाल और मिथलेश सहित कई लोग घायल हुए हैं। घायल रोहन ने आरोप लगाया कि उस पर फावड़े से जानलेवा हमला किया गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पहले हमला करने और घातक हथियारों के इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं।
*पुलिस जांच में जुटी*
सूचना मिलने पर ककोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। थाना प्रभारी पम्मी चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल CCTV वीडियो की भी जांच की जा रही है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026