बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरा:बुलंदशहर में झमाझम बारिश,ठंडी हवा से मिली राहत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 09, 2026
बुलंदशहर में बुधवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। करीब साढ़े सात बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं और आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि सुबह हल्की धूप भी निकली थी। इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में लगभग 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, देर शाम हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका के चलते किसान परेशान हैं। विशेष रूप से गेहूं की कटाई के समय हुई इस बारिश को लेकर उनकी चिंता अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी तेज धूप निकलने की संभावना कम है और आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। आगामी दो दिनों बाद मौसम साफ होने पर गर्मी में फिर से इजाफा होने की संभावना जताई गई है।
Related Articles

बारिश से बुलंदशहर की सड़कें बदहाल:अधिकारी बोले- जल्द होगी मरम्मत,जगह-जगह गड्ढे हुए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 09, 2026

फसल नुकसान पर किसान 72 घंटे में शिकायत करें:प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत महत्वपूर्ण निर्देश जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 09, 2026

बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची पीट-पीटकर की हत्या:बड़ा भाई जान बचाकर भागा,सौतेली मां ने पार की बर्बरता की हद,आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 09, 2026