लखावटी कॉलेज में 7 दिवसीय कार्यशाला संपन्न:छात्रों ने फल-सब्जी मूल्य संवर्धन से उद्यमी बनने के सीखें गुर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 23, 2026
बुलंदशहर के अमर सिंह कॉलेज, लखावटी के उद्यान विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को फल एवं सब्जियों के मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण के माध्यम से उद्यमी बनाना था।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्यान अधिकारी (DCO) डॉ. अनिल कुमार भारती और डॉ. दिनेश कुमार (DHO) ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान कृषि परिदृश्य में केवल उत्पादन पर्याप्त नहीं है। फल एवं सब्जियों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने युवाओं को उद्यानिकी क्षेत्र में उपलब्ध सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया। उद्यान विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. एस. के. बैरागी ने बताया कि सात दिवसीय इस सघन प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया। छात्रों को जैम, जेली, अचार, स्क्वैश और जूस जैसे उत्पाद तैयार करने की विधियाँ सिखाई गईं। इसके अतिरिक्त, उन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों और आधुनिक उपकरणों के संचालन की जानकारी भी दी गई।कॉलेज के प्राचार्य ओ. बी. एस. थैनुआ ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।डीन डॉ. ए. के. शर्मा और IQAC कोऑर्डिनेटर प्रो. डॉ. बी. के. प्रसाद ने भी शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजन सचिव डॉ. आर. चंद्रा और सह-आयोजन सचिव डॉ. अंजना कोलिया द्वारा किया गया
इस अवसर पर विभाग के अन्य प्राध्यापकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने अंत में इस बात पर जोर दिया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि छात्र आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर सकेंगे।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026