बुलंदशहर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण:कल अंतिम चरण,करीब 7 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

April 27, 2026

बुलंदशहर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन शांतिपूर्ण:कल अंतिम चरण,करीब 7 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नगर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लगभग सात हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चली। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं, जबकि प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखीं। जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए लगभग 22 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कोई अव्यवस्था नहीं हुई। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को परीक्षा के तीसरे और अंतिम दिन का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Published on April 27, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0