सूफियान हत्याकांड,मुख्य आरोपी भाजपा नेता फरार:70 मोबाइल ट्रेस किए,पुलिस ने 28 जगह दबिश दी,फिर भी नहीं मिले...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 07, 2026
बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सूफियान हत्याकांड के मामले में भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री सत्येंद्र उर्फ पिंटू चौधरी समेत अन्य आरोपी घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों की तलाश में जनपद और आसपास के जिलों में करीब 28 स्थानों पर दबिश दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, लगभग 70 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई, लेकिन आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल रहे। इस हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच विशेष टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। यह घटना रविवार रात उस समय हुई थी जब बाग की पैमाइश को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री सत्येंद्र उर्फ पिंटू चौधरी ने अपने भाइयों और अन्य साथियों के साथ मिलकर सूफियान पर हमला किया। इस हमले में सूफियान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद से आरोपियों के परिजन भी अपने घरों से फरार हैं। रिश्तेदारों और करीबी संपर्कों के यहां भी छापेमारी की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जब उनके घरों पर दबिश दी तो वहां ताले लटके मिले। एएसपी ऋजुल ने बताया कि आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ज्यादा दिन कानून से नहीं बच पाएंगे और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026