खुर्जा में शराब की अवैध बिक्री का खेल:75 रुपए का पव्वा 100 में बिक रहा,शटर के नीचे से हो रही बिक्री....TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 11, 2025

बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। जेवर अड्डा चौराहे पर स्थित देसी शराब के ठेके पर नियमों को ताक में रखकर अवैध कारोबार किया जा रहा है। ठेके पर सुबह से ही शटर के नीचे से शराब बेची जा रही है।
75 रुपये का पव्वा 100 रुपये में बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब आबकारी विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग शटर के नीचे से शराब खरीद रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आबकारी विभाग के अधिकारी इस अवैध कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
ग्राहक भी अधिक कीमत पर शराब खरीदने को मजबूर हैं। यह मामला खुर्जा नगर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले जेवर अड्डा क्षेत्र का है। अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026