छतारी के तनिष इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर बने:जिले के 78.60% छात्र सफल रहे,91.80% अंक प्राप्त किए...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 24, 2026
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष जिले से कुल 78.60 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। छतारी के देवीशरण जनता इंटर कॉलेज के छात्र तनिष सैनी ने जनपद में टॉप किया है। तनिष सैनी ने 500 में से 459 अंक हासिल कर 91.80 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। बुलंदशहर की चारु वर्मा 453 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, जहाँगीराबाद के लवराज गिरी और शिकारपुर के साहिल अली ने 450 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। डिबाई के रिशु गौतम और जिरोली के प्रियांशु शर्मा 449 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। ककोड़ के नकुल ने 447 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान पाया। शिकारपुर के शिवम चौधरी और बुलंदशहर के दीपराज भारद्वाज को 446 अंक मिले, जिससे वे छठे स्थान पर रहे। शिकारपुर के देवेश कुमार मीणा ने 445 अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। आठवें स्थान पर सिकंद्राबाद के दीपांशु, बुलंदशहर की अलीशा खान और छत्रपति शिवाजी नगर के कशिश रहे, तीनों को 442 अंक मिले। गांव करोरा की भव्य शर्मा 441 अंकों के साथ नौवें और बुगरासी के पुनीत 440 अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहे।
Related Articles

खुर्जा में सड़क किनारे मिले दो मृत पशु:हजरतपुर बाईपास पर लगती है पशु पैठ...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 24, 2026
भाकियू (अराजनैतिक) ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा:समाधान न होने पर 29 अप्रैल को पैदल मार्च की चेतावनी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 24, 2026
बुलंदशहर की आरती प्रदेश में नौवें स्थान पर:91.20% छात्र हुए सफल,हाईस्कूल में जनपद में रही टॉपर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 24, 2026