बुलंदशहर में बिजली तार चोरी करने वाले 8 चोर गिरफ्तार:हथियार और पिकअप बरामद,20 बंडल तार,दिल्ली में बेचते थे चोरी का माल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 07, 2026

बुलंदशहर के नरौरा थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले आठ शातिर चोरों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 बंडल बिजली के तार, चोरी करने के उपकरण, 2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 5 अवैध चाकू और एक टाटा पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अलग-अलग जनपदों के निवासी है। गिरोह का सरगना राजेश अपने साथियों दलवीर, धनेश, जयकरन, प्रवीन, अनित और विपिन के साथ मिलकर विद्युत पोल से तार चोरी करता था। चोरी किए गए इन तारों को वे अपने साथी सुफियान को बेच देते थे, जो आगे दिल्ली में इन तारों को बेचता था। गिरफ्तार चोरों का लंबा आपराधिक इतिहास है। गिरोह के सरगना राजेश और धनेश पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य साथियों पर भी एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। चोरी किए गए इन तारों को वे सुफियान को बेच देते थे। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि राजेश अपने साथियों के साथ गाड़ी से घूमकर आसपास के जनपदों में हाईटेंशन और एलटी लाइन के तार तथा बिजली के उपकरण चोरी करते थे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026