बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर में खुर्जा कोतवाल लाइन हाजिर:8 फरार आरोपियों पर 25 हजार इनाम घोषित,SIT जांच में लापरवाही
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 28, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में हुए ट्रिपल मर्डर में पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। एडीजी द्वारा गठित एसआईटी टीम की रिपोर्ट पर खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा को पद से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है। वहीं तेजतर्रार इंस्पेक्टर रामफल सिंह को खुर्जा की कमान दी गई है। एसएसपी ने सभी फरार 8 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड का असर अब कार्रवाई के रूप में दिखने लगा है। एडीजी मेरठ भास्कर भानु द्वारा गठित एसआईटी टीम की पहली रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली खुर्जा प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा की इस हत्याकांड में लापरवाही सामने आई है। यदि कोतवाली पुलिस 9 बजे हुई लड़ाई के दौरान मिली सूचना पर ठीक से कार्रवाई कर देती तो इस हत्याकांड को रोका जा सकता था। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा को तत्काल से लाइन हाजिर कर खुर्जा की कमान तेजतर्रार इंस्पेक्टर रामफल सिंह को दी गई है। वहीं एसआईटी की सिफारिश पर सभी फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की लापरवाही सामने आई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं सभी फरार 8 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026