भाकियू (अराजनैतिक) ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा:समाधान न होने पर 29 अप्रैल को पैदल मार्च की चेतावनी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 24, 2026
बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित दो ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने की। जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने किसानों की प्रमुख मांगों की जानकारी दी। इनमें लिंक ग्रीन एक्सप्रेसवे पर अंडरपास व सर्विस रोड की व्यवस्था, स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लागू करना और निजी स्कूलों में एनसीईआरटी किताबें लागू कर मनमानी फीस पर रोक लगाना शामिल है। अन्य मांगों में जिला अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजकर हो रही वसूली पर रोक, गेहूं क्रय केंद्रों पर सुचारु खरीद सुनिश्चित करना, पेयजल की जांच, महावीर योजना लागू करना और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकना शामिल है। किसानों ने आरोप लगाया कि कई गांवों में दूषित पेयजल से गंभीर बीमारियां फैल रही हैं, वहीं गेहूं खरीद केंद्रों पर पंजीकरण और तौल में दिक्कतें आ रही हैं। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रमोद पांडेय व अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी मांगों पर बिंदुवार चर्चा कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने 27 अप्रैल को जिलाधिकारी से वार्ता कराने की बात भी कही। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 29 अप्रैल को अनाज मंडी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026