बुलंदशहर में डेढ़-घंटे तक लड़ते रहे 8 फीट के नाग-नागिन:कर्मचारियों में दहशत का माहौल,उपकेंद्र परिसर में रहे मौजूद...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 04, 2026
बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक स्थित जिरौली विद्युत उपकेंद्र में करीब आठ फिट के नाग-नागिन के प्रवेश से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों सांप आपस में लड़ रहे थे। कुछ लोगों ने कहा कि बिजली की शिकायत लेकर पहुंचे है। वहीं कुछ का यह भी कहना है कि अधिकारियों के निरीक्षण के लिए आएं है। ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे हुई, जब दोनों सांप उपकेंद्र परिसर में देखे गए।
*डेढ़ घंटे तक परिसर में रहे मौजूद*
जानकारी के अनुसार नाग और नागिन डेढ़ घंटे तक बिजली घर परिसर में ही मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों में भय का माहौल बना रहा। हालांकि, कर्मचारियों ने सावधानी बरतते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखी और अपने दैनिक कार्यों का संचालन जारी रखा।
*कार्यालय में दहशत का माहौल*
विद्युत अभियंता संजीव कुमार, टीजी-2 आर.के. चौहान, तथा लाइनमैन भविंदर सिंह और राजू ने बताया कि सांपों की लंबे समय तक मौजूदगी के कारण पूरे कार्यालय में दहशत का माहौल था। उन्होंने पुष्टि की कि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026