सिकंदराबाद में 86 स्ट्रीट लाइटें महीनों से खराब:यात्रियों को आवागमन में हो रही परेशानी,नगरपालिका क्षेत्र में अंधेरा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 29, 2025

सिकंदराबाद नगरपालिका क्षेत्र में कई महीनों से 86 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। दैनिक भास्कर की टीम ने शुक्रवार को मुख्य मार्गों की पड़ताल की, जहां देखरेख के अभाव में बड़ी संख्या में लाइटें बंद मिलीं। इससे नागरिकों को रात में आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कई स्ट्रीट लाइट पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, तो कुछ पोल गायब भी हो चुके हैं। इस स्थिति के कारण कस्बे के कई मुख्य मार्ग अंधेरे में डूबे रहते हैं। पड़ताल में पाया गया कि गुर्जर चौक से दनकौर तिराहे तक 72 लाइटों में से 27 खराब मिलीं, जबकि ईदगाह के पास से दो पोल गायब थे। दादरी गेट पुलिस चौकी के पास एक पोल से लाइट गायब मिली। ककोड़ रोड पर 34 लाइटों में से 24 खराब पाई गईं, और दो बिजली पोल गायब थे। सुखलालपुर मोड़ से जेवर मोड़ तक 16 लाइटें खराब थीं, और शाहजी डेयरी के पास एक पोल से लाइट गायब थी। पेट्रोल पंप के पास दो पोल और जेवर मोड़ से दनकौर मोड़ तक चार पोल भी गायब मिले। एक दशक पहले नगरपालिका प्रशासन ने नगर को रोशन करने और नागरिकों की सुविधा के लिए लगभग चार सौ एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। इनमें गुर्जर चौक से दनकौर तिराहे तक 72, दनकौर तिराहे से जेवर मोड़ तक 23, जेवर मोड़ से सुखलालपुर मोड़ तक 105, बालाजी मंदिर से पुराना जीटी रोड पर पावन कुटीर मैरिज होम तक 33, जेवर मोड़ से ककोड़ रोड स्थित सुखसरोज होटल तक 34, गुलावठी रोड स्थित फ्लाईओवर से दादरी गेट पुलिस चौकी तक 36, और दनकौर रोड स्थित चौधरी कोल्ड स्टोर तक 44 स्ट्रीट लाइटें शामिल थीं। इस संबंध में नगरपालिका ईओ शिवराज सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग अधिकारी को मौके पर भेजा जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही खराब पड़ी लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा और गायब पोलों के बारे में जानकारी कर नए पोल लगवाए जाएंगे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026