बुलंदशहर की आरती प्रदेश में नौवें स्थान पर:91.20% छात्र हुए सफल,हाईस्कूल में जनपद में रही टॉपर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 24, 2026
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। बुलंदशहर में कुल 91.20 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। अनूपशहर की छात्रा आरती ने जनपद में टॉप किया है और प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है। अनूपशहर के परदादा परदादी इंटर कॉलेज की छात्रा आरती ने 600 में से 578 अंक प्राप्त कर 96.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जनपद में दूसरे स्थान पर एलडीएवी इंटर कॉलेज की रिया चौधरी रहीं, जिन्होंने 576 अंकों के साथ 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर डिबाई की मानसी सिंह और ककोड़ के फरीन सैफी संयुक्त रूप से रहे, दोनों को 568 अंक मिले।
*टॉप 10 में कुल 16 परीक्षार्थियों को स्थान मिला*
चौथे स्थान पर खुर्जा की नव्या सिंह (566 अंक), पांचवें पर जिरोली की गरिमा चौधरी (563 अंक), छठे पर काहिरा गांव के गौरव कुमार (561 अंक) और सातवें पर जिरोली गांव के यश भारद्वाज (560 अंक) रहे। आठवें स्थान पर तीन छात्र रहे: कुचेसर की भूमि गोयल, अनूपशहर की रिम्मी और डिबाई के चेतन सिंह। इन सभी को 558 अंक प्राप्त हुए। नौवें स्थान पर नरसेना की गार्गी, दलेलगढ़ी के अनु और नरोरा के करण रहे, तीनों को 557 अंक मिले। दसवें स्थान पर जिरोली की महक और जाडोल की राशि चौधरी रहीं, दोनों ने 556 अंक हासिल किए। इस वर्ष टॉप 10 में कुल 16 परीक्षार्थियों को स्थान मिला है, जिसमें लड़कियों का दबदबा रहा। 16 टॉपर्स में से 11 छात्राएं और 5 छात्र शामिल हैं।
Related Articles
बुलंदशहर के खुर्जा में 10 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप:दी शिकायतें,लोग बाल्टियां लेकर पानी के लिए भटकने को मजबूर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
भाकियू ने ट्रेड समझौतों का विरोध किया:प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की आजीविका पर खतरा बताया...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026
बुलंदशहर को मिलेगा नया बाईपास:400 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित,92 करोड़ की परियोजना को मंजूरी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 24, 2026