देवकीनंदन ठाकुर ने AMU में मंदिर बनाने की मांग:मस्जिद बनी तो मंदिर क्यों नहीं?,बोले- सनातनी बनने के लिए तिलक जरूरी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 12, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में रविवार को प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में मंदिर बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर AMU में मस्जिद बन सकती है, तो मंदिर क्यों नहीं। देवकीनंदन ठाकुर खुर्जा में श्री कुंज बिहारी सेवा परिकर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। कथावाचक ने कहा कि अगर AMU में तिलक लगाने वाले को रोका जाता है, तो टोपी भी नहीं लगनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर सनातनी को अपने माथे पर तिलक लगाना चाहिए। देवकीनंदन ठाकुर ने यह भी कहा कि आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए मंदिरों के स्थान पर पुनः मंदिर बनने चाहिए। उनका मानना था कि इससे भारत अपना पुराना स्वरूप और गौरव हासिल कर 'सोने की चिड़िया' बन सकेगा। उन्होंने बच्चों के मोबाइल पर अत्यधिक ध्यान देने को लेकर भी चिंता व्यक्त की। यह कार्यक्रम खुर्जा के शारदा जैन में आयोजित श्री कुंज बिहारी सेवा परिकर के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर मीरा चरित्र की कथा के दौरान हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से देवकीनंदन ठाकुर का जोरदार स्वागत किया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026