बुलंदशहर में मंगलवार को छाई धुंध:हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में,AQI 250 के पार,जनजीवन प्रभावित...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 07, 2026
बुलंदशहर जिले में मंगलवार दोपहर अचानक घनी धुंध छा गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इसके साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) भी तेजी से बढ़कर 250 के पार पहुंच गया, जिससे हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को बुलंदशहर का AQI 250 से अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को यह 163 था, जबकि 3 जनवरी को AQI 133 पर था। एक ही दिन में AQI में यह तेज वृद्धि चिंताजनक है। धुंध के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते देखे गए। लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की भी शिकायत की। विशेषज्ञों ने धुंध और प्रदूषण के कारण सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की कम रफ्तार और प्रदूषक तत्वों के जमाव के कारण धुंध और प्रदूषण में वृद्धि हुई है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026