बुलंदशहर में भीषण हादसा, BJP नेता के बाउंसर की मौत:10 घायल,ट्रक और कार भिड़े,ओवरटेक के दौरान मिनी बस...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 21, 2025

बुलंदशहर में गुरुवार रात नेशनल हाईवे-34 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के बिलसुरी–लालपुर के बीच ओवरटेक करते समय एक मिनी बस ट्रक से टकरा गई, जिसके बाद एक फॉरच्यूनर कार भी इसकी चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दादरी से बुलंदशहर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान बस बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे ट्रक हाईवे के दूसरी ओर पलट गया। इसी दौरान, बुलंदशहर की ओर आ रही भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर की फॉर्च्यूनर कार भी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में फॉर्च्यूनर कार में सवार भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर के बाउंसर आगरा निवासी मुकेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। मिनी बस में सवार लगभग 10 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारण तीनों वाहन ट्रक, मिनी बस और फॉर्च्यूनर सड़क पर पलट गए, जिससे नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026