सांसद ने बुलंदशहर में CGHS सेंटर की मांग की:लोकसभा में हजारों केंद्रीय कर्मियों के लिए उठाया मुद्दा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 12, 2025
बुलंदशहर में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) सेंटर की स्थापना की मांग ने एक बार फिर जोर पकड़ा है। सांसद भोला सिंह ने लोकसभा में जिले के हजारों केंद्रीय कर्मियों, पेंशनरों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए यह मुद्दा उठाया है। सांसद भोला सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए बताया कि बुलंदशहर जनपद में बड़ी संख्या में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, पूर्व सैन्यकर्मी, अर्धसैनिक बलों के जवान, रेलवे, डिफेंस और अन्य केंद्रीय विभागों के कर्मचारी रहते हैं। वर्तमान में इन सभी को इलाज के लिए नोएडा, दिल्ली या मेरठ जैसे बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है। इस कारण समय की बर्बादी, लंबी दूरी का सफर, मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है, और कई बार समय पर उपचार न मिल पाने की समस्या भी उत्पन्न होती है। सांसद ने जोर देकर कहा कि बुलंदशहर जैसे बड़े और तेजी से विकसित हो रहे जिले में CGHS सेंटर का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उनके अनुसार, यह कदम जिले के हजारों कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगा। लोकसभा में उठाई गई इस मांग से जिले के हजारों परिवारों में उम्मीद जगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से इस प्रस्ताव पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा की जा रही है। वर्षों से लंबित इस CGHS सेंटर की मांग पर अब ठोस कार्रवाई का इंतजार है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026