अनूपशहर में गरीबों के लिए 'कल्याण मंडपम' तैयार:CM योगी ने दिया तोहफा,गुजरात- राजस्थान के कलाकारों ने 3.58 करोड़ की लागत से बनाया...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 18, 2025

अनूपशहर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए अब भव्य विवाह समारोह आयोजित करना आसान होगा। यहां 3.58 करोड़ रुपये की लागत से ‘कल्याण मंडपम’ का निर्माण किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना का हिस्सा है। यह मंडपम फाइव-स्टार होटल जैसी सुविधाओं से युक्त होगा। इस कल्याण मंडपम का निर्माण गुजरात और राजस्थान के कलाकारों द्वारा किया गया है। इसकी वास्तुकला किसी फाइव-स्टार होटल जैसी है। इसमें राजस्थान से लाए गए पत्थरों का उपयोग किया गया है, जबकि सजावट का सामान दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से मंगाया गया है। मंडपम का 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और निर्माण अंतिम चरण में है। इसे जल्द ही नगर पालिका को सौंप दिया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि यह मंडपम गंगा किनारे बाबा मस्तराम घाट के पास 10 बीघा भूमि पर बन रहा है। इसमें 500 लोगों की क्षमता वाला हॉल, अतिथि कक्ष, पार्किंग, लॉन और बगीचा जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कल्याण मंडपम विशेष रूप से उन गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बनाया जा रहा है, जो अपनी बेटियों की शादी के लिए महंगे मैरिज होम का खर्च वहन नहीं कर पाते। यह स्थल धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमावस्या और पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु यहां गंगा स्नान के लिए आते हैं। मंडपम के आसपास बाबा मस्तराम की समाधि, हर-हर महादेव मंदिर, जेपी यूनिवर्सिटी और जेपी हॉस्पिटल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। ब्रजेश गोयल ने बताया कि इस मंडपम से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी ठहरने की सुविधा मिलेगी। शादी-विवाह के आयोजनों को सुविधाजनक बनाने के लिए बारातियों और घरातियों के लिए अलग-अलग कमरों का निर्माण भी किया जा रहा है। मंडपम के नगर पालिका को हैंडओवर होने के बाद क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस बारे में अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा सत्यापन किए जाने के पश्चात कल्याण मंडपम को कार्यदायी संस्था C&DS से हैंडओवर लिया जाएगा। कल्याण मंडपम के लिए नगर पालिका द्वारा कम से कम किराया रखा जाएगा तथा बोर्ड मीटिंग में किराया सर्वसम्मति से तय किया जाएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026