किसानों का प्रदर्शन , IPS को जमीन पर बैठाया:पॉक्सो एक्ट के मुकदमों और अवैध वसूली के खिलाफ घेरा सीओ कार्यालय...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 27, 2026
बुलंदशहर के शिकारपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पॉक्सो एक्ट के कथित फर्जी मुकदमों, अवैध वसूली और सीओ पर अभद्रता के आरोपों को लेकर किया गया। किसानों के आंदोलन और संभावित घेराव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा। वहीं हजारों किसानों ने आईपीएस अफसर अंतरिक्ष जैन को जमीन पर बैठा लिया और घण्टों तक जमकर नोंकझोंक हुई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। सीओ ऑफिस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कार्यालय तक जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। धरने और प्रदर्शन के दौरान किसानों की भारी भीड़ के कारण इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा स्थिति को संभालने के लिए एसपी देहात आईपीएस अंतरिक्ष जैन को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर किसानों को सीओ कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026