बुलंदशहर में बैलेंस शीट से नहीं मिला पा रहे अधिकारी:आनंदा डेयरी प्लांट पर IT रेड चौथे दिन भी जारी,रिकॉर्ड खंगाल रही टीम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 19, 2026
स्याना के गढ़ मार्ग स्थित आनंदा डेयरी प्लांट पर आयकर विभाग की छापेमारी चौथे दिन रविवार को भी जारी रही। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में कागजी आंकड़ों और वास्तविक स्थिति के बीच विसंगतियां मिली हैं, जिससे जांच का दायरा बढ़ गया है। माना जा रहा है आयकर टीम अब डेयरी के डिजिटल लेनदेन और उन गुप्त खातों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिनका मिलान मुख्य बैलेंस शीट से नहीं हो पा रहा है। आयकर विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों ने प्लांट के कंप्यूटर सिस्टम और क्लाउड डेटा से बड़ी मात्रा में वित्तीय रिकॉर्ड बरामद किए हैं। टीम को ऐसे डिजिटल लेनदेन मिले हैं, जो कथित तौर पर रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे। इन्हीं संदिग्ध लेनदेन के आधार पर जांच को गहन किया गया है। विभाग यह पता लगा रहा है कि क्या इन लेनदेन का उपयोग कर चोरी या फंड की हेराफेरी के लिए किया गया था। जांच की गंभीरता इस बात से स्पष्ट होती है कि प्लांट अधिकारियों के मौखिक बयान प्रस्तुत दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कच्चे माल की खरीद और तैयार उत्पादों की बिक्री के आंकड़ों में बड़ी विसंगतियां पाई गई हैं। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह सात बजे शुरू हुई थी और क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, आयकर विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जिस तरह से फाइलों की विस्तृत जांच की जा रही है, उससे संकेत मिलता है कि विभाग बड़ी वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि करने के करीब है। जब तक हर संदिग्ध बिंदु पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिल जाता, तब तक टीम के प्लांट पर डटे रहने की संभावना है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026