बुलंदशहर में जुबैर को जेल में नोटिस तामील:ककोड़ फायरिंग-पथराव: एक और आरोपी पर NSA,दो पर पहले भी कार्रवाई...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 06, 2026
बुलंदशहर। ककोड़ कस्बे में हुई फायरिंग और पथराव की घटना के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी जुबैर पर एनएसए लगाया गया है, जिसका नोटिस उसे जिला कारागार में तामील कराया गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 अप्रैल 2026 को ककोड़ कस्बे में हुई थी। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प में फायरिंग और पथराव हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी। इस मामले में थाना ककोड़ में विभिन्न धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। जांच के दौरान जुबैर पुत्र यामीन, निवासी मोहल्ला व्यापारियान, कस्बा एवं थाना ककोड़, सहित लगभग 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जुबैर वर्तमान में बुलंदशहर जिला कारागार में बंद है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जुबैर जमानत पर रिहा होने का प्रयास कर रहा था। सार्वजनिक शांति और कानून-व्यवस्था के लिए संभावित खतरे को देखते हुए उसके विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि इसी मामले में इससे पहले 15 मई को आरोपी असलम और 24 मई को आरोपी हसीन के खिलाफ भी एनएसए लगाया जा चुका है। अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी एनएसए लगाने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले और सार्वजनिक शांति के लिए खतरा बनने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ककोड़ फायरिंग प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
अरनिया में नहर पुल पर गड्ढा,हादसे जारी:निर्माण का एस्टीमेट तैयार,खुर्जा एसडीएम ने लिया संज्ञान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 06, 2026
अपहृत किशोरी बरामद:पुलिस कर रही कार्रवाई,परिजनों ने धरना किया समाप्त:वन स्टॉप सेंटर भेजी गई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 06, 2026

बुलंदशहर में NH-34 पर दो रोडवेज बसों की टक्कर:एक युवक की मौत, महिला समेत पांच घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 06, 2026