बुलंदशहर में डूबे हरियाणा के किशोर का शव बरामद:PAC और गोताखोरों ने घटनास्थल से 1 किमी दूर खोजा,मुंडन संस्कार के बाद तीन डूबे थे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 18, 2026
बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के बबस्टरगंज घाट पर शनिवार की शाम 6 बजे शनि अमावस्या पर गंगा स्नान के दौरान डूबे हरियाणा के 17 वर्षीय किशोर का शव रविवार दोपहर करीब ढाईं बजे बरामद कर लिया गया है। पीएसी फ्लड प्लाटून और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मस्तराम घाट के पास से शव को खोज निकाला। जवान बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।
* बैरिकेडिंग पार करने से हुआ हादसा*
हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी कंचन का पुत्र अंशु अपने सहकर्मी लक्ष्मण की बेटी के मुंडन संस्कार में शामिल होने दोस्तों के साथ अनूपशहर आया था। घाट पर रस्म के बाद अंशु अपने साथियों के साथ गंगा स्नान करने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने से सभी दोस्त सुरक्षा बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर चीख-पुकार मचने पर गोताखोरों ने तुरंत छलांग लगाकर दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अंशु भंवर में लापता हो गया था। शनि अमावस्या होने के कारण अनूपशहर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए थे, लेकिन लोग अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर गहरे पानी में चले जाते हैं।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस का विशेष अभियान:ड्रिंक एंड ड्राइव पर 10 हजार जुर्माना और जेल,2 दिन में 137 चालान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 18, 2026
प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश से पहले बनाया VIDEO:फंदे से उतारकर बचाई जान,मौके पर पहुंची पुलिस,अस्पताल में कराया भर्ती...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 18, 2026
तृणमूल सांसद के सिर पर 1 करोड़ का इनाम:कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण पर उठाए सवाल,बुलंदशहर भाजपा चेयरमैन ने की घोषणा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 18, 2026