फॉर्च्यूनर से उतरे, ऑटो रिक्शा में बैठकर बनवाई REEL:कांग्रेसी बोले- ड्रामेबाजी,लखनऊ की सड़कों पर बुलंदशहर के दो BJP विधायकों का...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 18, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ आह्वान के बाद देशभर में पेट्रोल–डीजल बचाने की कवायदें शुरू हो गई हैं। विभिन्न राजनेता अपनी लग्जरी कारें छोड़, ऑटो रिक्शा, ई–रिक्शा और बसों से ट्रैवेल कर रहे हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच यूपी के बुलंदशहर के दो विधायकों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। वीडियो में बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा से विधायक सीपी सिंह और स्याना विधानसभा सीट से विधायक देवेंद्र सिंह लोधी लखनऊ की सड़कों पर एक ऑटो में सफर करते दिख रहे हैं। लखनऊ की विधानसभा के सामने से गुजरते दिख रहे हैं। मजे की बात ये है कि यह वीडियो उन्हीं की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार से शूट किया गया है। वीडियो में कार से वीडियो शूट करते हुए विजुअल भी रिकॉर्ड हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है।
Related Articles
बुलंदशहर में डूबे हरियाणा के किशोर का शव बरामद:PAC और गोताखोरों ने घटनास्थल से 1 किमी दूर खोजा,मुंडन संस्कार के बाद तीन डूबे थे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 18, 2026
बुलंदशहर में पुलिस का विशेष अभियान:ड्रिंक एंड ड्राइव पर 10 हजार जुर्माना और जेल,2 दिन में 137 चालान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 18, 2026
प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड की कोशिश से पहले बनाया VIDEO:फंदे से उतारकर बचाई जान,मौके पर पहुंची पुलिस,अस्पताल में कराया भर्ती...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 18, 2026