SIR में लापरवाही, पांच बीएलओ पर FIR:सदर एसडीएम के निर्देश पर नगर कोतवाली में दर्ज हुआ मामला...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 15, 2025
बुलंदशहर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में पांच बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई सदर एसडीएम के निर्देश पर नगर कोतवाली में की गई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी/रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/चकबंदी अधिकारी श्याम सिंह राणा ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर का महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री लतेश (बीएलओ) द्वारा कार्य संपादित नहीं किया जा रहा था, जिससे आयोग के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त, खंड शिक्षा अधिकारी राजलक्ष्मी पांडेय ने भी नगर कोतवाली में तहरीर दी। उनकी तहरीर के आधार पर शिक्षामित्र ममता शर्मा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री समनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, एडीओ/एईआरओ ने भी पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने एसआईआर के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री वाजिस परवीन और गीता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026