SP की बेटी का बॉर्डर फिल्म के गाने पर डांस:पुलिस लाइन के कार्यक्रम में 'संदेशे आते हैं' पर दी प्रस्तुति...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 27, 2026
बुलंदशहर के एसपी डॉ. तेजवीर सिंह की बेटी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह वीडियो पुलिस लाइन में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान का है, जिसमें उनकी बेटी ने 'बॉर्डर' फिल्म के एक गाने पर प्रस्तुति दी थी। एसपी डॉ. तेजवीर सिंह की बेटी लीनेय्षा सिंह नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा हैं। उनका यह डांस फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब देखा जा रहा है। लीनेय्षा ने 'बॉर्डर' फिल्म के सुपरहिट गाने 'संदेशे आते हैं...' पर यह डांस किया था। इस प्रस्तुति को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जिससे यह वीडियो काफी चर्चा में है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026