बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर पोस्ट आई सामने:हथियार सप्लायर ने गोलियों से 'राघव' लिखा,SP ने दिए जांच के आदेश...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
March 16, 2026

बुलंदशहर में एक हथियार सप्लायर ने पिस्टल की गोलियों का इस्तेमाल कर 'राघव' शब्द लिखा और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी की पहचान अभिषेक राघव के रूप में हुई है। उसे हाल ही में हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभिषेक राघव पहले भी लूट के एक मामले में जेल जा चुका है। अभिषेक राघव ने सोशल मीडिया पर तमंचे और पिस्टलों की तस्वीरें भी वायरल की थीं। उसकी और उसके भाई की सोशल मीडिया आईडी पर पिस्टलों की तस्वीरों के साथ 'नया स्टॉक आ चुका है' जैसे कैप्शन भी पोस्ट किए गए थे। अभिषेक बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर जारी की गई इस पोस्ट की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026