व्यापारियों ने SSP को ज्ञापन दिया:आंदोलन की चेतावनी,सूफियान हत्याकांड में आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
January 08, 2026
बुलंदशहर में व्यापारी मोहम्मद सुफियान हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि 4 जनवरी 2026 (रविवार) की शाम करीब 8:15 बजे नीमखेड़ा क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों ने नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी मोहम्मद सुफियान की निर्मम हत्या कर दी थी। इस दौरान उनके भाई पर भी हथियारों से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस जघन्य घटना से पूरे व्यापारी समाज में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर सख्त धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में शीघ्र और कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो इसका सीधा असर जिले की कानून-व्यवस्था पर पड़ेगा। एसएसपी दिनेश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने निर्णय लिया है कि यदि सात दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो बुलंदशहर नगर के व्यापारी बाजार बंद कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। ज्ञापन सौंपने के बाद भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी मृतक व्यापारी सुफियान के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रईस अब्बासी, जिला युवा अध्यक्ष गुफरान गाजी, जिला उपाध्यक्ष विक्की चौधरी, सौरव गर्ग, विक्की जादौन, साजिद गाजी, अमित चौधरी, सतवीर सिंह, सलीम खान, अफजाल खान, पप्पन खान, हमजा गाजी, अशरफ गाजी, अफजाल कुरैशी, अनस, जफीर राणा, अजहर कादिर, फैजान सैफी, सुहैल खान, असलम गाजी, मुजाहिद गाजी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026