कार हटाने को लेकर फायरिंग,प्रापर्टी डीलर को लगी गोली:वारदात के बाद फरार,कार सवार युवकों ने फायरिंग की...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 19, 2026

कार हटाने को लेकर फायरिंग,प्रापर्टी डीलर को लगी गोली:वारदात के बाद फरार,कार सवार युवकों ने फायरिंग की...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के ​औरंगाबाद क्षेत्र के गांव रजवाना में कार हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुरुवार रात हुई गाली-गलौज से नाराज दबंगों ने आज ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में रजवाना निवासी प्रॉपर्टी डीलर गुलजार पुत्र निसार के पेट में एक गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने शटर गिराकर और गाड़ी के शीशे पर डंडा मारे जाने के बावजूद बमुश्किल अपनी जान बचाई। मस्जिद के पास हुआ था विवाद ​जानकारी के अनुसार, घटना की पृष्ठभूमि गुरुवार (बीते दिन) तैयार हुई थी। मस्जिद के पास गाड़ी खड़ी करने और उसे हटाने को लेकर अजीम (पुत्र अकरम, पूर्व प्रधान) और आरोपी ऋतिक के बीच तीखी बहस हुई थी। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज भी हुई थी। ​इसी रंजिश को लेकर आज आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि रिहान, पाली बेगपुर निवासी पिंटू शर्मा, ऋतिक, और संदीप डॉक्टर अपने अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर आए। आरोपियों ने गुलजार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली गुलजार के पेट में जा लगी। हमले के दौरान आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी के शीशे पर भी डंडे से जोरदार प्रहार किया। हमला होते देख गुलजार ने सूझबूझ दिखाई और शटर गिराकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपनी कार से भावसी की ओर फरार हो गए

Published on June 19, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0