बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया:प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया,बैंड की धुन पर केक काटा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 19, 2026

बुलंदशहर में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया:प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया,बैंड की धुन पर केक काटा...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बैंड-बाजे की धुन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बैंड की धुन पर नृत्य किया और केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने नफरत के माहौल में मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देकर देश की राजनीति को नई दिशा दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, राकेश भाटी, राजकुमार पंडित, भजनलाल और साजिद गाजी ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बन गए हैं। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Published on June 19, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0