बुलंदशहर में विधायक ने किसानों संग खेत में बोई मूंजी:चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं,चुनाव से पहले गांवों में रात्रि प्रवास...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 19, 2026
बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने आगामी चुनावों से पहले अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वे इन दिनों लखावटी ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों का सघन दौरा कर रहे हैं। इस दौरान विधायक गांवों में रात्रि प्रवास कर सीधे जनता से संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इसी क्रम में, लखावटी ब्लॉक के एक गांव में विधायक संजय शर्मा किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने स्वयं खेत में उतरकर किसानों के साथ मूंजी (धान) की बुवाई की। विधायक को अपने बीच खेत में काम करते देख ग्रामीण और किसान उपस्थित थे। खेत में किसानों का सहयोग करने के बाद विधायक संजय शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनका हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक ने आश्वासन दिया कि सरकार और वे व्यक्तिगत रूप से किसानों के हर सुख-दुख में चौबीसों घंटे तत्पर रहेंगे। विधायक के इस जनसंपर्क अभियान और रात्रि प्रवास को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि विधायक का इस तरह जमीनी स्तर पर आकर संवाद करना उनके प्रति विश्वास को मजबूत करता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान, ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026