बुलंदशहर अस्पताल में मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिला:तीमारदार हाथ-पैर पकड़कर ले गए,वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 23, 2026

बुलंदशहर अस्पताल में मरीज को स्ट्रेचर नहीं मिला:तीमारदार हाथ-पैर पकड़कर ले गए,वीडियो आया सामने...TV Newsकल तक

बुलंदशहर के खुर्जा स्थित सूरजमल जटिया राजकीय अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्ट्रेचर न मिलने के कारण तीमारदार मरीजों को अमानवीय परिस्थितियों में ले जाने को मजबूर दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते एक महिला मरीज को स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका। लाचार तीमारदार महिला के हाथ और पैर पकड़कर उसे हवा में लटकाकर अस्पताल के भीतर ले जाते हुए दिखाई दिए। इस दृश्य को देखकर अस्पताल में मौजूद अन्य लोग भी हैरान रह गए। अस्पताल में बदइंतजामी का यह आलम केवल एक मरीज तक सीमित नहीं था। वीडियो के एक अन्य हिस्से में एक और तीमारदार अपने मरीज को गोदी में उठाकर बदहवास हालत में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। अस्पताल परिसर में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की अनुपलब्धता ने सरकारी दावों की हकीकत उजागर कर दी है।

Published on June 23, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0