राज्यसभा में गुलावठी के सांसद ने की अध्यक्षता:आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा,जया बच्चन समेत कई सांसद रहे मौजूद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 31, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी निवासी भाजपा राज्यसभा सांसद चौधरी सुरेंद्र सिंह नागर ने बुधवार को राज्यसभा में पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्यवाही का संचालन किया। उनके पीठासीन होने की खबर मिलते ही गुलावठी समेत पूरे क्षेत्र के लोगों ने अपने टेलीविजन और मोबाइल पर राज्यसभा की कार्यवाही देखी। सुरेंद्र नागर के पीठासीन होने को स्थानीय लोगों ने गुलावठी के लिए गर्व का क्षण बताया। इस दौरान कई प्रमुख सांसदों ने अपने विचार रखे। नागर ने दोपहर 1:35 से 3:05 बजे तक राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन किया। सत्र में जया बच्चन, सुभाष चंद्र बोस पिल्ली, डॉ. के लक्ष्मण, अखिलेश प्रताप सिंह, मनोज झा, विकास राय भट्टाचार्य, गुलाम अली, कार्तिके शर्मा, ममता ठाकुर, निरंजन विशी और संदोष कुमार जैसे सांसदों ने हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सांसदों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026