अरनिया के टीएचडीसी प्लांट में कर्मचारी की संदिग्ध मौत:पंजाब का रहने वाला था,ऊंचाई से गिरने की आशंका...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 01, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा तहसील के अरनिया क्षेत्र स्थित टीएचडीसी प्लांट में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी जुगराज पुत्र सुरजीत के रूप में हुई है। घटना देर रात किसी समय हुई। सूचना मिलते ही अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरनिया थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया देर रात हुई बारिश के कारण फिसलन हो सकती है। प्रारंभिक जांच में ऊंचाई से गिरने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। इससे कर्मचारी फिसलकर नीचे गिर गया होगा। हालांकि, मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। अधिकारी सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल में जुटे हैं।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026