बुलंदशहर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या:दो आरोपी गिरफ्तार,पत्नी के अवैध संबंधों से नाराज युवक ने रची थी साजिश...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 04, 2025
बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात पूर्व प्रधान संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या एक अवैध संबंध के कारण हुई। मृतक संजय कुमार की जमीन पर खेती करने वाले अमित ने इस हत्या की साजिश रची थी। बदला लेने के लिए अमित ने अपने भतीजे विशाल और उसके साथी मुकुल को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। अमित को तीन महीने पहले अपनी पत्नी और संजय के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। हत्या में इस्तेमाल किए गए पिस्टल और तमंचा भी अमित ने ही उपलब्ध कराए थे। गोली लगने से मौके पर ही संजय की मृत्यु हो गई। विशाल और मुकुल ने दौलताबाद गांव में संजय कुमार को गोली मार दी। स्वाट टीम और औरंगाबाद थाना पुलिस ने मामले की गहन जांच की।
मुख्य आरोपी अमित अभी भी फरार...
पुलिस ने विशाल और मुकुल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की पूरी कहानी बता दी। मुख्य आरोपी अमित अभी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। मृतक संजय के खेत को अमित किराए पर लेकर खेती करता था। दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी। बताया जा रहा है कि संजय की हत्या इसलिए की गई थी की मृतक के मुख्यारोपी अमित की पत्नी से अवैध संबंध थे। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आज पुलिस द्वारा संजय हत्याकांड का खुलासा किया गया है। जिसका पता चलने पर अमित ने संजय की हत्या कराई है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026