बुलंदशहर में रात के ड्रोन की अफवाहों पर पुलिस सख्त:झूठी सूचना देने वालों पर हो रही कार्रवाई,एसएसपी का दावा- एक भी मामला सच नहीं...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 04, 2025
बुलंदशहर में रात के समय ड्रोन उड़ाने की खबरों को लेकर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्रोन उड़ाने की सभी सूचनाओं की जांच की गई है। जांच के बाद एक भी मामला सच नहीं पाया गया है। पुलिस फर्जी सूचना देने, अफवाह फैलाने और टॉय ड्रोन या अन्य माध्यमों से दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि शराब के नशे में पुलिस को फर्जी सूचना देने वाले पर भी कार्रवाई की गई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि कोई बिना अनुमति ड्रोन उड़ाता पकड़ा गया तो उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस की सख्ती के बाद रात में ड्रोन उड़ाने की सूचनाओं में तेजी से गिरावट आई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी सूचनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026