अनूपशहर में भाई को फोन पर बताया:इलाज के लिए पैसे नहीं थे,आत्महत्या की कोशिश,बेटी का ख्याल आने पर लौटा घर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 04, 2025
बरेली के थाना रामनगर निवासी 35 वर्षीय संजीव शर्मा ने शुक्रवार देर रात्रि को अनूपशहर के गंगा पुल से छलांग लगा दी थी। संजीव हार्ट पेशेंट हैं और उनका इलाज एम्स में चल रहा है। घटना के समय संजीव ने अपने बड़े भाई अरविंद शर्मा को फोन कर कहा था, "भैया, मैं गंगा पुल से कूद रहा हूं। मेरे पास इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। पत्नी और बेटी को मत बताना।" इसके बाद उन्होंने पुल से छलांग लगा दी। शुक्रवार देर रात पुलिस को गंगा पुल पर एक मोटरसाइकिल, कपड़े और फोन मिले थे। शनिवार को चौकी प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों और नाविकों ने तलाश अभियान शुरू किया था। हालांकि, संजीव रविवार देर रात अपने घर बरेली के चकरपुर वापस लौट आए। वहां एक ग्रामीण ने उन्हें बबराला तक छोड़ा। उनके पिता ने कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा को फोन पर यह जानकारी दी। संजीव ने बड़े भाई अरविंद शर्मा को घर आकर बताया कि छलांग लगाने के बाद बेटी का ख्याल आने पर वह अनूपशहर से संभल सीमा की ओर किनारे को पकड़कर वापस लौट आए। बबराला से वह ट्रेन में आंवला पहुंचे और वहां से अपने गांव चकरपुर पहुंच गए। एम्स के डॉक्टरों ने संजीव को पेसमेकर लगाने की सलाह दी थी, जिसका खर्च 50,000 से लेकर 12 लाख रुपए तक बताया गया था। संजीव ने अपने भाई से कहा था कि उनके पास इतने पैसों की व्यवस्था नहीं है। इस पर बड़े भाई ने उन्हें आश्वासन दिया था कि परिवार पैसों की व्यवस्था कर लेगा। कोतवाली प्रभारी अनूपशहर धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि संजीव शर्मा से कुशल अपने घर वापस लौट आए हैं। इसकी जानकारी संजीव के पिता द्वारा उन्हें फोन से दी गई है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026