स्याना में तीन दोस्तों को गांव वालों ने पकड़ा:गर्लफ्रेंड से मिलने आए युवक को चोर समझकर पीटा,एक भागा, दो हिरासत में...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 07, 2025
स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर पूठी में बुधवार देर रात तीन अज्ञात युवकों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी यगदत्त शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दो युवकों को भीड़ से बचाया। एक युवक मौके से भाग गया। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान मोहित पुत्र सतपाल लोधी और केशव पुत्र समय सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि युवक किसी लड़की से मिलने गांव आए थे। दोनों हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखलाडा गांव के रहने वाले हैं। मोहित की गर्लफ्रेंड अपने नाना के घर आई हुई थी, ग्रामीणों का आरोप था कि युवकों ने गांव में घुसकर फायरिंग की थी। जिससे मिलने वह अपने दोस्तों के साथ गांव पहुंचा था। हालांकि, कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया कि फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ जारी है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026