भाजपा सांसद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल:आजादी के अमृत महोत्सव पर बुलंदशहर में तिरंगा यात्रा.भारत माता के जयकारों के गूंजा शहर...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 11, 2025
बुलंदशहर में आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित थी। शहीद चौक काला आम पर मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी प्रतिभागी उत्साह से भरे नजर आए।तिरंगा यात्रा शहीद चौराहा काला आम से शुरू हुई। यह मोतिबाग, बुरा बाजार, चौक बाजार होते हुए अंबेडकर चौराहा और अंसारी रोड चौराहा से गुजरी। पूरे मार्ग पर भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। अंत में यात्रा काला आम पर समाप्त हुई। इस अवसर पर बुलंदशहर के भाजपा सांसद डॉक्टर भोला सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया और काला आम मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी इस यात्रा का स्वागत किया और कई लोग रास्ते में इससे जुड़ते गए। यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के गीत गाए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026