बुलंदशहर:स्याना में सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान ले गए:चोरों ने फौजी के घर को बनाया निशाना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 11, 2025
बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के माहौला अजमतारा में बीती रात एक फौजी के घर चोरी की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों द्वारा पहरा देने के बावजूद चोरों ने फौजी के घर को निशाना बनाया। चोर घर से सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार को सुबह जागने पर ही घटना का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। इलाके में चोरी की इस घटना से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026