गाजियाबाद में कार लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:पूर्व मालिक के बेटे को किडनैप करने का प्लान था,चाकू दिखाकर कैब चालक से गाड़ी लूटी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 12, 2025
गाजियाबाद में सोमवार रात एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किया गया आरोपी कैब बुक करके लूटपाट करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अभय के रूप में हुई है। वह गौतमबुद्धनगर के सूत्याना गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र 20 वर्ष है। आरोपी ने अपने दो साथियों आदित्य राणा और कुणाल पंवार के साथ 8 अगस्त को नोएडा से एक कैब बुक की थी। बदमाशों ने मुरादनगर में श्री हंस इंटर कॉलेज के पास चालक मोहम्मद जाकिर को हथियार के बल पर काबू कर लिया। फिर उसे गंगनहर पटरी पर वन विभाग कार्यालय के पास ले गए। वहां चालक की गर्दन पर चाकू से वार कर कार, नकदी और दो मोबाइल लूट लिए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कविनगर में एक कोठी पर गार्ड की नौकरी करता था। इस मामले में थाना कविनगर में मुकदमा दर्ज है। मार्च में उसने अपने मालिक अनिल कुमार गर्ग की गाड़ी चोरी की थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था। लूटी गई वैगनआर कार से वह अपने पूर्व मालिक का अपहरण करने की योजना बना रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। योजना सफल नहीं होने पर वह कार को बेचने मेरठ जा रहा था।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026